Jaipur: विधानसभा में बुधवार को अलवर से लगते प्रेम रत्नाकर बांध के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण का मामला उठाया गया था। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी अतिक्रमी मानते हुए कागज दिखाए गए थे लेकिन अब UIT अफसर पलट गए हैं। UIT की ओर से विधानसभा में जवाब भेजने वाले भूमि अवाप्ति अधिकारी भारत भूषण ने कहा- उनकी जानकारी में नहीं है कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अतिक्रमी हैं। कौनसी रिपोर्ट विधानसभा में गई है। इसका भी पता नहीं है। उनके यहां से कोई रिपोर्ट नहीं भेजी गई। फिर भी किसी रिपोर्ट में नेता प्रतिपक्ष का नाम आ रहा है तो उसके बारे में पता कर लेते हैं।
विधानसभा में बुधवार को अलवर से लगते प्रेम रत्नाकर बांध के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण का मामला उठाया गया था। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी अतिक्रमी मानते हुए कागज दिखाए गए थे लेकिन अब UIT अफसर पलट गए हैं।