Jaipur: राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ने के साथ ही उमस बढ़ गई है। अगले दो-चार दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज राज्य के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केन्द्र से जारी रिपोर्ट देखें तो राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक 210.7 एमएम बरसात हो चुकी है। जबकि इस सीजन में अब तक (1 जून से 30 जुलाई तक) 211.7MM बरसात होती है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात 80 एमएम करौली में दर्ज हुई। करौली में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज बारिश हुई।
राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ने के साथ ही उमस बढ़ गई है। अगले दो-चार दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज राज्य के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट है।