Jaipur: छत्तीसगढ़ में राजस्थान की कोयला खदान को वहां के वन विभाग से मंजूरी खतरे में पड़ गई है। छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने हसदेव अरण्य कोल फील्ड में आ रही राजस्थान सरकार की कोयला खदान को वहां के वन विभाग से मंजूरी मिलने के दावे को खारिज कर दिया है। राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने 12 जुलाई को सोशल मीडिया पोस्ट करके दावा किया था कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 91.21 हैक्टेयर फोरेस्ट लैंड के उपयोग की अनुमति दे दी है। सीएम भजनलाल ने इस अनुमति के लिए छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट किया था। अब छत्तीसगढ़ सीएम साय ने मंजूरी से इनकार कर दिया है। जब साय से मीडिया ने पूछा कि राजस्थान सीएम ने कोयला खदान को वन विभाग की मंजूरी मिलने पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा- ऐसा गलती से हो गया होगा उनकी तरफ से।
छत्तीसगढ़ में राजस्थान की कोयला खदान को वहां के वन विभाग से मंजूरी खतरे में पड़ गई है। छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने हसदेव अरण्य कोल फील्ड में आ रही राजस्थान सरकार की कोयला खदान को वहां के वन विभाग से मंजूरी मिलने के दावे को खारिज कर दिया है।