Jaipur: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) गिर्राज महाराज के दर्शन करने शुक्रवार देर रात्रि को डीग जिले के गांव पूछरी पहुंचे। यहां उन्होंने पूछरी का लौठा मंदिर और मुखारविंद मंदिर पहुंच दर्शन किए। इसके बाद रात्रि विश्राम कर सुबह श्रीनाथ जी मन्दिर पहुंच सीएम मंगला आरती में शामिल हुए। गिर्राज तलहटी में मौजूद दाऊजी मन्दिर पहुंच दर्शन करने के बाद सीएम ने बंदरों को चना, केला और पक्षियों को अनाज डाला। उसके बाद सीएम ने श्रीनाथ जी मंदिर और मुखारविंद मंदिर में पहुंच दुग्धाभिषेक किया। दोनों मंदिरों में पंडितों के द्वारा मंत्रोचारण और पंचामृत से दुग्धाभिषेक कराया। सीएम भजनलाल शर्मा ने गिर्राज महाराज के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। गिर्राज महाराज के दर्शन के बाद उनको भरतपुर स्थित लुधाबई हनुमान जी के दर्शन भी करने थे, लेकिन जयपुर में मीटिंग होने के चलते वह सीधे गिर्राज महाराज के दर्शन कर जयपुर निकल गए।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गिर्राज महाराज के दर्शन करने शुक्रवार देर रात्रि को डीग जिले के गांव पूछरी पहुंचे।