Jaipur: राजस्थान में लोकसभा चुनाव (Rajasthan politics) को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। लेकिन सियासी गलियारों में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की हार को लेकर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने हार कारण बताते हुए टिकट वितरण पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि हारने के पीछे कई कारण है। राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिहं खर्रा ने इस दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 11 सीट हारने के पीछे कई कारण है। 400 पार के नारे को लेकर कांग्रेस ने जो भ्रम फैलाया, उसे हम दूर नहीं कर पाए। किसान आंदोलन, टिकट वितरण की गलतियों का भी असर रहा।
राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। लेकिन सियासी गलियारों में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है।