Jaipur: राजस्थान की बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट (Rajasthan Politics) से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय को करीब ढाई लाख वोटों से हराकर सांसद बनने वाले भारत आदिवासी पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार रोत ने मंगलवार को जयपुर में सीएम भजन लाल शर्मा से मुलाकात की है। इस मुलाकात ने राजस्थान के सियासी गलियारों में नई चर्चाएं छेड़ दी हैं, जो गठबंधन से जुड़ी हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि 'NDA में कभी नहीं जाऊंगा' वाला बयान देने वाले BAP सांसद NDA से गठबंधन कर सकते हैं।
राजस्थान की बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय को करीब ढाई लाख वोटों से हराकर सांसद बनने वाले भारत आदिवासी पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार रोत ने मंगलवार को जयपुर में सीएम भजन लाल शर्मा से मुलाकात की है।