Jaipur: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव से पहले भजनलाल सरकार अपनी योजनाओं और काम-काज के प्रचार-प्रसार में जुट गई है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार सरकारी नौकरी में सिलेक्ट हुए 7000 से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर देंगे। अब से कुछ ही देर में जयपुर के मानसरोवर स्थित टैगोर ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर भी मौजूद रहेंगे। समारोह में सीएम भजनलाल सरकारी नौकरी में चयनित युवाओं को जॉइनिंग लेटर देंगे। वहीं, जयपुर के अलावा हर जिले से चयनित युवा वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के जरिए जुड़ेंगे।
हर नई भर्ती के बाद जॉइनिंग लेटर देने के लिए होगा समारोह
इस समारोह के दौरान युवाओं को जॉइनिंग लेटर के साथ सीएम भजनलाल शर्मा का बधाई संदेश और एक बुकलेट भी दी जाएगी। वहीं, भविष्य में हर नई भर्ती में सिलेक्ट हुए युवाओं को जॉइनिंग लेटर देने के लिए बड़े समारोह किए जाएंगे। सीएम भजनलाल हर बार रोजगार उत्सव में जयपुर या किसी एक जिले में खुद जॉइनिंग लेटर देंगे, बाकी जगहों से चयनित युवा वीसी के जरिए जुड़ेंगे।
राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव से पहले भजनलाल सरकार अपनी योजनाओं और काम-काज के प्रचार-प्रसार में जुट गई है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार सरकारी नौकरी में सिलेक्ट हुए 7000 से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर देंगे।