Jaipur: अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार देर शाम रिव्यू बैठक में पीएचईडी विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। शनिवार को इसका दिखा। विभाग ने सांगानेर सब डिविजन में तैनात सहायक अभियंता (एईएन) रवि कुमार जांगिड़ और कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) ज्ञानचंद बैरवा का ट्रांसफर जैसलमेर, बाड़मेर कर दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने रिव्यू के दौरान सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में नल कनेक्शन के आवेदन लम्बित होने पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्र के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को काम में लापरवाही के चलते हटाने के निर्देश दिए।
अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार देर शाम रिव्यू बैठक में पीएचईडी विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई।