Jaipur: विधानसभा में पाली विधायक भीमराज भाटी ने प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पाली के ट्रीटमेंट प्लांट संख्या 4 और 6 से पाइप लाइन बिछाकर नदी में अनट्रीट पानी छोड़कर बांडी नदी को प्रदूषित किया गया। मामला जयपुर से आई प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम ने पकड़ा लेकिन दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी सरकार की ऑडिट में सीईटीपी में सवा छह करोड़ का घोटाला पकड़ा गया था लेकिन वसूली की कार्रवाई अभी तक किसी कलेक्टर ने नहीं करवाई। पाली की प्रदूषण की समस्या का स्थाई हल करने के लिए पाली से गुजरात के कच्छ रण तक पाइप लाइन बिछाकर वहां प्रदूषित पानी को छोड़ा जाए। जिस तरह गुजरात की औद्योगिक इकाईयां का पानी वहां कच्छ के रण में छोड़ा जा रहा है।
विधानसभा में पाली विधायक भीमराज भाटी ने प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पाली के ट्रीटमेंट प्लांट संख्या 4 और 6 से पाइप लाइन बिछाकर नदी में अनट्रीट पानी छोड़कर बांडी नदी को प्रदूषित किया गया। मामला जयपुर से आई प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम ने पकड़ा लेकिन दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।