Jaipur: दो दिन सुस्ती के बाद मानसून फिर एक्टिव हुआ। जयपुर में डेढ़ घंटे में 3.1 इंच बारिश हुई। यहां पहली ही मूसलाधार बारिश में ड्रेनज सिस्टम ‘डूब’ गया। चारदीवारी, सीकर रोड, सी-स्कीम और एमआई रोड समेत 20 सड़कों पर 2-3 फीट तक पानी भर गया। सीकर रोड पर वाहन तैरते नजर आए। दूसरी ओर डूंगरपुर के धांबोला में चार घंटे में पांच इंच, ओबरी-सागवाड़ा में 4-4 इंच, बनकोड़ा में 3 इंच, वैंजा में 2.5 इंच पानी बरसा है। आगे... मौसम विभाग निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि ट्रफ लाइन उत्तरी-पूर्वी राजस्थान की तरफ शिफ्ट हुई। दो दिन मानसून एक्टिव रहेगा।
10° तक गिरा पारा, देर रात फिर बारिश
डेढ़ घंटे तक तेज बारिश ने गर्मी को धो दिया और तापमान 10 डिग्री तक लुढ़का। दोपहर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज हुआ था बारिश के बाद 27.0 डिग्री पर ही आ गया। इस दौरान 25-30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।जालोर : गड्ढे में पानी भरा, दो बच्चे डूबे
- जालोर के तावीदार गांव में गड्ढ़े में बारिश का पानी भर गया था। इसमें गिरकर नरेश (10) और सांवला राम (12) की मौत हो गई- बहरोड़ में आकाशीय बिजली गिरने से 18 साल की युवती की मौत हो गई। इधर, सोनासर (झुंझुनूं) में महेंद्र सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में करंट लगने से 12 साल के कार्तिक की मौत हो गई।