Jaipur: राजस्थान में उमस, गर्मी और बारिश का दौर लगातार जारी है। वहीं, मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से 25 जुलाई तक राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी राजस्थान के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 जुलाई तक राजस्थान में औसत बारिश 154.8MM होती है, जबकि इस बार अब तक केवल 153.3MM ही बारिश हुई। इस तरह अब तक सामान्य से 1 फीसदी कम बारिश हुई है। पिछले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी हुई है।
राजस्थान में उमस, गर्मी और बारिश का दौर लगातार जारी है। वहीं, मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से 25 जुलाई तक राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।