Jaipur: राजस्थान बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। जोशी ने दौसा जिले में पार्टी की एक बैठक में कहा कि जो लोग बीफ खाते हैं वे संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हैं। सीपी जोशी का राहुल को लेकर दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सीपी जोशी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, "भारत-चीन लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव है और राहुल गांधी चीन के राजदूत के साथ बैठते हैं... जो बीफ खाता है वह संसद में महादेव की तस्वीर लेकर आते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"
राजस्थान बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। जोशी ने दौसा जिले में पार्टी की एक बैठक में कहा कि जो लोग बीफ खाते हैं वे संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हैं।