Jaipur: विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने समुदाय विशेष पर तंज कसा। उन्होंने कहा- जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें सभी का साथ होना चाहिए, लेकिन एक श्रेणी है, उसमें कोई अंतर नहीं आ रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने समुदाय विशेष पर तंज कसा। उन्होंने कहा- जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।