कोटा: राजस्थान के कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे कोटड़ी नहर में लोगों से भरी नाव पलट गई। हादसे में सात लोग पानी में बह गए। इनमें एक महिला और नाविक समेत तीन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि चार युवक लापता हो गए। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लापता युवकों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि हादसे वाले दिन ही नहर में पानी छोड़ा गया था।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, कोटा की कोटड़ी नहर में मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलट गई। नाव में सवार सात लोग पानी में बहने लगे। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे के दौरान दीपक, महिला मान कंवर और नाविक सुरेश किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए। वहीं, चार युवक पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया।
चार युवक नहर में लापता
हादसे में लापता युवकों की पहचान एशू जोशी (19), राहुल जोशी (18), सूरज सिंह (22) और विकास वर्मा उर्फ सुमन (22) के रूप में हुई है।
एशू जोशी (19): निवासी संजय नगर
राहुल जोशी (18): निवासी संजय नगर
सूरज सिंह (22): निवासी रोड नंबर 2
विकास वर्मा उर्फ सुमन (22): निवासी खेड़ा रसूलपुर (रामपुर)
बताया गया है कि एशू और राहुल चचेरे भाई हैं। हादसे के बाद से चारों युवकों का पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।
हादसे वाले दिन ही नहर में छोड़ा गया था पानी
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ही कोटड़ी नहर में पानी छोड़ा गया था। इसी दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए नाव से जा रहे लोगों के साथ हादसा हो गया।नहर में पानी के बहाव के बीच नाव पलटने से सात लोग पानी में बह गए।
रेस्क्यू टीम कर रही लापता युवकों की तलाश
घटना के बाद बचाव दल ने नहर में लापता चारों युवकों की तलाश शुरू कर दी। हादसे में तीन लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की जानकारी है।