कई बार सोते टाइम या काम में बिजी होने के टाइम पर नोटिफिकेशन खूब परेशान करती हैं। कई बार तो मूवी देखने या गाना सुनने के टाइम पर भी नोटिफिकेशन्स की भरमार लगी रहती है। जिससे कभी-कभी इरीटेशन होने लगती है। अब आप नोटिफिकेशन को पूरी तरह बंद कर देंगे तो आपको अपडेट नहीं मिल पाएगी। लेकिन आप कुछ चीजों को बंद कर सकते हैं। जिससे आपको परेशानी कम होगी। नीचे दिए इस प्रोसेस फॉलो करें।
इस एक सेटिंग से बन जाएगा काम
इसके लिए बस आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग में जाने के बाद नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर जाएं। यहां पर आपको ऐप नोटिफिकेशन का ऑप्शन शो होगा। ऐप नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। अब यहां पर आपको जिस-जिस ऐप की नोटिफिकेशन बंद करनी है उस पर क्लिक करें। जैसे कि अगर आप इंस्टाग्राम पर क्लिक करेंगे तो आपको हर सेक्शन के नोटिफिकेशन के टॉगल शो होंगे। जिन्हें आप अलाउ कर रखा होगा।
इसमें डायरेक्ट मैसेज के नोटिफिकेशन, कमेंट, डायरेक्ट रिक्वेस्ट, कमेंट लाइक, पोस्ट, स्टोरी आदि जैसे सभी टॉगल इनेबल होते हैं। इन सभी की अपडेट मिलना जरूरी नहीं होता है। जो-जो नोटिफिकेशन आपको ज्यादा परेशान करती हैं आप उसके टॉगल को बंद कर सकते हैं।
Comments (0)