कोलकाता - पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय सबसे बड़ी हलचल तृणमूल कांग्रेस के भीतर देखने को मिल रही है। पार्टी के अंदर लंबे समय से चल रही असंतोष की खबरें अब खुलकर सामने आने लगी हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भीतर मतभेद इतने बढ़ चुके हैं कि स्थिति विभाजन जैसी बनती दिख रही है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि टीएमसी के भीतर अब दो अलग-अलग गुट उभर सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के दावे ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है।
बागी सांसदों की सूची में बड़े नाम
सूत्रों के मुताबिक, जिन सांसदों के नाम बागी सूची में बताए जा रहे हैं, उनमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। इनमें पार्टी की वरिष्ठ नेता शताब्दी रॉय के अलावा आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और बहरामपुर से सांसद यूसुफ़ पठानके नाम भी चर्चा में हैं। इसके साथ ही ममता बनर्जी के करीबी मानी जाने वाली सियानी घोष का नाम भी इन संभावित बागी नेताओं की सूची में बताया जा रहा है।
तृणमूल कांग्रेस अभूतपूर्व संकट से गुजर रही
बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस अभूतपूर्व संकट से गुजर रही है। पार्टी के भीतर जारी बगावत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। जादवपुर से सांसद सायोनी घोष और कोलकाता दक्षिण की सांसद माला राय के भी विद्रोही खेमे में शामिल होने की संभावना ने तृणमूल सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
सांसदों की संख्या 22 तक पहुंच सकती है
सूत्रों के अनुसार दोनों सांसदों ने काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले अलग गुट को समर्थन देने की सहमति जताई है। यदि यह औपचारिक रूप लेता है तो लोकसभा में विद्रोही सांसदों की संख्या 22 तक पहुंच सकती है। इससे पहले राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विद्रोही विधायकों की संख्या बढ़कर 64 हो गई
उन्होंने अपने फैसले को व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों से प्रेरित बताया। उधर विधानसभा में भी तृणमूल की स्थिति कमजोर होती जा रही है। विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया कि विद्रोही विधायकों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है और यह आंकड़ा आगे भी बढ़ेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम ही असली तृणमूल हैं, कांग्रेस में विलय का कोई सवाल नहीं है।
सूत्रों के हवाले से बागी सांसदो की जो लिस्ट सामने आई है, उसमें राज्य के अलग-अलग हिस्सों से चुनकर आए ये सांसद कथित तौर पर शामिल हो चुके हैं। इसमें कई बड़े चेहरे भी शामिल है।
बागियों में सूची कई बड़े चेहरे शामिल है
शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
काकोली घोष दस्तीदार (बारासात)
जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
खलीलुर रहमान (जंगीपुर)
यूसुफ पठान (बहरामपुर)
अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
बापी हलदार (मथुरापुर)
सायनी घोष (जादवपुर)
माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
मिताली बाग (आरामबाग)
दीपक अधिकारी / देव (घाटाल)
कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम)
जून मालिया (मेदिनीपुर)
अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा)
शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व)
असित कुमार माल (बोलपुर)
शताब्दी रॉय (बीरभूम)
रचना बनर्जी (हुगली)