कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर के दौरे पर थी और उन्होंने कई मुद्दों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार को घेरा। इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने प्रियंका गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, प्रियंका गांधी को राजस्थान नहीं दिखता सच बोलने वाले एक मंत्री को हटा दिया गया। राजस्थान के धौलपुर से ग्वालियर की दूरी 100 किलोमीटर से ज्यादा नहीं है मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना जो एतिहासिक है वह क्यों नहीं दिखती। जिस घोटाले की वह बात कर रही हैं उसकी उन्हें लिस्ट ही नहीं मिलती पर कांग्रेस ने जो घोटाले किए उनकी लिस्ट उनके पास पूरी है।
जो वादे किए थे वह तो पूरे नहीं किए
पिछली बार जब भाई-बहन राहुल गांधी और प्रियंका राजनीति पर्यटन के लिए आए थे और जो वादे किए थे वह तो पूरे नहीं किए। मध्य प्रदेश में सरकार सुशासन स्थापित कर रही है। 8 तारीख को राहुल गांधी के मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर विश्वास ने कहा कि, वह कोट के ऊपर जो जनेऊ पहनते हैं त्रिपुंड लगाते हैं और मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि वह एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करके दिखाएं पढ़कर या बिना पढ़े तो मैं उन्हें इनाम दूंगा।
प्रियंका का साफ झूठ सुनकर आश्चर्य होता है
आज भोपाल स्थित स्मार्ट पार्क में सीएम ने हर दिन की तरह सबसे पहले पौधा रोपण किया। इसके बाद सीएम पत्रकारों से रुबरु हुए। मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बयानों पर पलटवार किया हैं। सीएम ने कहा कि, प्रियंका को झूठ नहीं बोलना चाहिए, उन्होंने कई झूठ बोले। सीएम ने आगे कहा कि, 3 साल में 27 नौकरी का बात कर रही है प्रियंका गांधी, मगर सच ये कि, एमपी में 1 साल में 55000 दी गई नौकरियां। कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, सिंचाई पीने के पानी बिजली तमाम कई सुविधाओं को बढ़ाने का काम बीजेपी सरकार ने किया हैं। जिंदगी को बेहतर बनाने का प्रयास निरंतर जारी। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने तो योजनाओं को बंद करने का काम किया था। प्रियंका का साफ झूठ सुनकर आश्चर्य होता है।
Read More: प्रियंका गांधी के आरोपों पर वीडी शर्मा का पलटवार, बोले - बीजेपी सरकार ने राज्य को विकास का मॉडल बनाया हैं
Comments (0)