इंदौर विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम के मतों की गणना रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से की जाएगी। जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए नेहरू स्टेडियम में नौ मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। इन स्ट्रांग रूम को सुबह छह बजे खोला जाएगा। सबसे पहले सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गणना होगी। इंदौर जिले के सबसे छोटे विधानसभा क्षेत्र इंदौर-3 के परिणाम सबसे पहले आएंगे। यहां 14 राउंड के बाद तय हो जाएगा कि जनता ने किसे अपना विधायक चुना है। वहीं, सबसे आखिरी में इस बार विधानसभा क्षेत्र राऊ के परिणाम आएंगे।
विगत विधानसभा चुनाव के मतों की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबलें लगाई जाती थीं। इस बार जल्द परिणाम आ सकें, इसके लिए आयोग ने टेबल बढ़ाने के निर्देश दिए थे। निर्देशानुसार जिले में ईवीएम की गणना के लिए 19 टेबल बढ़ाई गई हैं। डाक मतपत्रों के लिए भी 37 टेबल लगाई जा रही हैं। रविवार को होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्टेडियम के बाहर 100 मीटर के दायरे में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए धारा 144 लागू की है।

Comments (0)