फेंगल तूफान कमजोर होकर अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है और इसके पश्चिमी दिशा में बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इसके प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्यप्रदेश में ऊंचे और मध्यम स्तर पर बादल बने हुए हैं। रात के तापमान में वृद्धि से फिलहाल कड़ाके की ठंड में कुछ राहत मिल गई है। बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस टीकमगढ़ में दर्ज किया गया। पचमढ़ी हिल स्टेशन में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन का सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में रिकॉर्ड किया गया।

Comments (0)