वन नेशन वन इलेक्शन पर जमकर सियासत शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने मोदी सरकार को घेरा है। मीडिया से बातचीत में कमलनाथ ने बताया कि वन नेशन वन इलेक्शन मोदी सरकार का एक और खिलौना है। वहीं कमलनाथ के बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की अड़ंगा लगाने की आदत है।
वन नेशन वन इलेक्शन पर जमकर सियासत हो रही है। पक्ष-विपक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच कमलनाथ ने भी बड़ा बयान दिया है।