कांग्रेस ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया एवं मप्र कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन भी मौजूद थे। इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने राज्य के पंचायत मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि, आदिवासियों के कल्याण के लिए केंद्र से आई धनराशि को आपस में बांट लिया गया है।
दुर्भाग्य है कि मंत्री जी ने सिर्फ सिवनी, बड़वानी और धार में पैसे खर्च किए
केके मिश्रा ने कहा कि, 'पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के अवैधानिक प्रशासकीय अनुमोदन के बाद हुए 8 करोड़ 42 लाख 78 हजार रूपये का करप्शन किया है। यह राशि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 2019 और 2020 के लिए दी थी। यह राशि आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। इसका उपयोग सिर्फ इन्ही के लिए करना था। लेकिन दुर्भाग्य है कि मंत्री जी ने सिर्फ सिवनी, बड़वानी और धार में ये पैसे खर्च किये। इसकी जांच हुई रिपोर्ट में लिखा गया की किसी भी त्तरह का प्रशिक्षण हुआ ही नहीं है। 8 करोड़ रुपए के बिल लगा दिए गए। इस राशि का यूटीलिज़ेशन सर्टिफिकेट केंद्र को पहले ही दे दिया गया। किसी को नहीं पता की ये राशि कहाँ गई।बीजेपी ने वीडी शर्मा और शिवराज सिंह चौहान का चेहरा नकारा
केके मिश्रा ने कहा कि, 'मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 16 जुलाई से विकास यात्रा पर निकले हैं। विकास पर्व मना रहें हैं। वो अपने कथित विकास को हमारा गर्व सम्बोधित कर रहें हैं। आज हमने समाचार पत्रों में पढ़ा कि, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री को नकार कर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव की जिम्मेदारी दी गई। उसकी कल बैठक हुई। के के ने कहा, बीजेपी ने वीडी शर्मा और शिवराज सिंह चौहान का चेहरा नकारा।Read More: संस्कारधानी की निकाली गई सबसे बड़ी कावड़ यात्रा, दिग्विजय सिंह हुए शामिल
Comments (0)