एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव के लिए MP कांग्रेस कई स्तर पर अपनी फिल्डिंग मजबूत करने में जुटी है। जहां भारतीय जनता पार्टी के लंबे शासन से पनपे एंटी-इनकॉम्बेंसी को अपने लिए घातक हथियार बना रही है, तो वहीं छोटे-छोटे वोटरों के ब्लॉक को अड्रेस करने की भी रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस ने एक खास रणनीति बनाई है, जिसके तहत युवा, महिला और किसान के बाद अब आदिवासियों के घर तक पहुंचने की तैयारी में है।
आदिवासियों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अलग से वचन-पत्र लाने की घोषणा की है। इसके लिए पार्टी के नेता आदिवासियों के घर-घर जाएंगे