मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कांग्रेस ने भी जोरो शोरों से तैयारियां शुरु कर दी है। नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सर्वे को तो आधार बनाया जा ही रहा है, साथ ही कार्यकर्ताओं के सुझाव को भी तवज्जो दी जा रही है। कमल नाथ के प्रवास में जिन कार्यकर्ताओं का फीडबैक बेहतर मिल रहा है, उस क्षेत्र में काल सेंटर द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम को कार्यकर्ताओं व स्थानीय व्यक्तियों को फोन लगाकर जानकारी जुटाई जा रही है।
पदाधिकारियों के कामकाज का आकलन
साल 2018 के चुनाव में 84 विधायक पहली बार निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे थे। इनमें कांग्रेस के 49 विधायक हैं। कमलनाथ ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में नए चेहरों को मौका दिया था, जिसके अच्छे परिणाम भी मिले थे। अगले विधानसभा चुनाव के लिए भी यही तरीका अपनाया जा रहा है। प्रत्याशी चयन का आधार तलाशने के साथ कमलनाथ और उनकी टीम द्वारा पदाधिकारियों के कामकाज का आकलन भी किया जा रहा है।Read More: कर्मचारियों को महीने के पहले दिन ही मिलेगा वेतन, 15 लाख कर्मियों को होगा फायदा
Comments (0)