मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को सुबह आठ बजे से 52 जिला मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ होगी। 5,061 टेबलों पर डाक मत पत्र और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गिनती होगी। इसके लिए 20,244 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मतगणना प्रारंभ होने के पहले तक सेवा मतदाता के जो डाक मत पत्र प्राप्त हो जाएंगे, उन्हें गणना में शामिल किया जाएगा।