कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को मध्य प्रदेश आएंगे। खड़गे सागर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सागर जिले की सीमाएं 7 जिलों से लगती हैं। इनमें 10 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 9 सीटें अभी बीजेपी के पास हैं। वहीं कांग्रेस के पास एक सीट है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ये 10 सीटें बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसे देखते हुए ही खड़गे का कार्यक्रम तय किया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष की पहली सभा
इन 10 सीटों पर बीजेपी पिछले चार चुनावों से जीत दर्ज कर रही है। ऐसे में इन सीटों को जीतना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की यह पहली सभा होगी। खरगे के गृह राज्य कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत से पार्टी उत्साहित है। इसलिए खड़गे की सभाएं एमपी के हर संभाग में कराने की तैयारी है। इसकी शुरुआत सागर से हो रही है।36 सीटों को साधने की कोशिश
सागर जिले से अशोकनगर, नरसिंहपुर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा और रायसेन की सीमाएं लगती हैं। खड़गे की सभा के द्वारा कांग्रेस की कोशिश इन जिलों की 36 सीटों को साधने की है। अबी सागर, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ की 17 सीटों में से 10 पर कांग्रेस और सात पर बीजेपी का कब्जा है। लेकिन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें बीजेपी के कब्जे में हैं।Read More: कमलनाथ ने साधा सीएम पर निशाना, बोले - शिवराज की घोटालों की मशीन डबल स्पीड में चल रही
Comments (0)