MP Assembly Elections Result : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार बीजेपी फिर सत्ता में वापसी कर रही है। बीजेपी को राज्य में प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया है। शिवराज ने लिखा है- भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय। सीएम शिवराज ने मीडिया से बात करेत हुए कहा कि एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी। इस जीत का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को है। हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार बीजेपी फिर सत्ता में वापसी कर रही है। बीजेपी को राज्य में प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।