मध्यप्रदेश में निवेश के लिए कोलकाता में शुक्रवार को इंटरेक्टिव सेशन में खाद्य प्रसंस्करण, रसायन, सीमेंट, स्टील, प्लास्टिक और नवकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों से 19270 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे 9450 रोजगार के अवसर बनेंगे। सबसे बड़ा निवेश हिमाद्रि केमिकल्स का 5425 करोड़ रुपए का है। इससे दो हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
MP सीएम मोहन यादव ने पलक-पावड़े बिछाकर किया इन्वेस्टरों को स्वागत बोले, मध्य प्रदेश आपका स्वागत करता है