एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम से पहले 5 राज्यों के एग्जिट पोल के रूझान सामने आए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, 3 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त और 2 राज्यों में कांग्रेस को और 1 में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। इसे लेकर अब नेताओं के बयान सामने आने शुरु हो गए हैं। राऊ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी ने इसे गुमराह करने वाला एग्जिट पोल करार दिया है।
जीतू पटवारी ने कहा है कि, ध्यान रखे कि, एग्जिट पोल किसी प्रकार का सही नहीं है। कल एक्जिट पोल आया है जो दिखाया वह मैं मानता हूं जमीनी सतह से अलग है।