कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर पहुंची हैं। जहां पर उन्होंने जन आक्रोश महारैली को संबोधित किया। उससे पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया परिवार को घेरा। उन्होंने कटाक्ष परे अंदाज में कहा कि, गद्दारी का इतिहास दोहराया जा रहा है। एक घराने ने रानी लक्ष्मीबाई का साथ दिया होता तो आजादी पहले ही मिल जाती।
गोविंद सिंह ने कहा - सिंधिया घराना उस समय साथ दे देता तो 1857 में ही आजादी मिल जाती।