प्रदेश में 17 जुलाई यानी आज से स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाजापुर जिले के ग्राम गुलाना से अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सीएम राइज स्कूल गुलाना के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के साथ होगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की सभी शालाएं, अभिभावक और शिक्षक संघ वर्चुअली जुड़ेंगे।अभियान के तहत 17 से 19 जुलाई तक सभी शासकीय शालाओं में 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम भी होंगे। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की प्रवेशिका का विमोचन। विकास पर्व के तहत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं हितलाभ वितरण।
शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नए रिकॉर्ड
शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नए रिकॉर्ड बना रहा है। अगर देखें तो 2003 की तुलना में स्कूली बच्चों का ड्रॉप आउट दर प्राथमिक स्तर पर 15% से घटकर 1.35% और माध्यमिक स्तर पर 24.70% से घटकर 6.36% रह गया है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, पोलिटेक्निक में हिंदी भाषा में पढाई प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश। स्कूल शिक्षा की रैंकिंग में छलांग लगाकर प्रदेश पहुंचा 5 नंबर पर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाले सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल है मध्यप्रदेश।
सभी वर्गों द्वारा जुड़ने की जरूरत बताई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल चलें हम अभियान से सभी वर्गों द्वारा जुड़ने की जरूरत बताई। प्रदेश के सभी बच्चे स्कूल जाएं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए अभियान से सामाजिक कार्यकर्ताओं, कलाकारों, खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को जुड़ना चाहिए। ऐसा कर हम अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने एक संदेश में यह बात कही।
कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहें
सीएम शिवराज ने कहा कि, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में गतिविधि शुरू हुई है। सभी माता-पिता बच्चों को स्कूल भेंजे। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। हमें बच्चों से मित्रवत व्यवहार करना है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना है। जो लोग जीवन में विशेष स्थान पर पहुंचे हैं, वे अपना पुराने विद्यालय एक बार जरूर जाएं। अन्य सभी पूर्व विद्यार्थी भी अपने बचपन के स्कूल में जाकर विभिन्न प्रकार से योगदान दे सकते हैं।
Comments (0)