राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी (NEET-UG) 2026 री-टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस बार 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परीक्षा में सबसे अधिक 715 अंक पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने प्राप्त किए हैं। दोनों ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया है।
परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित कुल 5,440 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
11.21 लाख उम्मीदवारों ने किया क्वालिफाई
इस वर्ष 11.21 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। अब ये अभ्यर्थी मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य स्वास्थ्य संबंधी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
नीट यूजी 2026 के टॉपर
इस वर्ष परीक्षा में अधिकतम 715 अंक प्राप्त हुए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने समान अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।
अंकों के आधार पर सफल उम्मीदवार
अंक सीमा सफल उम्मीदवार
700 से अधिक 19
690 से अधिक 138
650 और उससे अधिक 1,492
600 और उससे अधिक 10,160
500 और उससे अधिक 90,780
690 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 138 उम्मीदवारों में लगभग 93 प्रतिशत ऐसे छात्र हैं जिन्होंने पहली ही कोशिश में नीट परीक्षा पास की। वहीं, इनमें से 99 प्रतिशत अभ्यर्थियों की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है।
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
इस बार भी महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन पुरुषों की तुलना में बेहतर रहा। कुल सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।
महिला उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 56.8%
पुरुष उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 55.1%
श्रेणीवार सफल उम्मीदवार
श्रेणी सफल उम्मीदवार
सामान्य (General) 2.91 लाख
OBC-NCL 5.12 लाख
SC 1.59 लाख
ST 63,716
Gen-EWS 95,026
PwBD 3,666
PwD 303
उत्तरप्रदेश से सबसे ज्यादा अभ्यर्थी सफल
देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.70 लाख से ज्यादा उम्मीदवार सफल हुए हैं। वहीं, लक्षद्वीप से 43 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है।
राज्यों के कुछ टॉप उम्मीदवार
लद्दाख: जिग्मेट यांगचन लामो – 530 अंक
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह: ध्रुव त्रिपाठी – 606 अंक
लक्षद्वीप: फहमीदा अनीस – 573 अंक
काउंसलिंग के लिए क्या करें उम्मीदवार?
एनटीए केवल परीक्षा आयोजित करती है और ऑल इंडिया रैंक (AIR) जारी करती है। मेडिकल सीटों का आवंटन और काउंसलिंग प्रक्रिया मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), AACCC तथा संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों द्वारा आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। सीट दिलाने या प्रवेश दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, फर्जी कॉल या संदेश से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी एनटीए को ईमेल के माध्यम से दी जा सकती है।
ऐसे चेक करें NEET UG 2026 का रिजल्ट
सबसे पहले नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर "NEET UG 2026 Result" या "Download Scorecard" लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।