मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan ने अपनी तीसरी शादी की खबरों को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है। आमिर ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। कुछ महीने पहले तक शादी को प्राथमिकता न बताने वाले आमिर ने अब कहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम देने का फैसला किया है।
आमिर ने खुद की शादी की पुष्टि
एक बातचीत में आमिर खान ने साफ कहा कि उनकी और गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि समय के साथ दोनों के रिश्ते और भावनाओं में बदलाव आया है और अब उन्हें लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का सही समय आ गया है।
‘दिल से तो मैं पहले ही उनका पति हूं’
आमिर ने कहा कि वह और गौरी एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं और मजबूत रिश्ते में हैं। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि उनके दिल में तो वह खुद को पहले से ही गौरी का पति मानते हैं और अब शादी इस रिश्ते की स्वाभाविक अगली शुरुआत होगी।
2025 में किया था रिलेशनशिप ऑफिशियल
आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर साल 2025 में गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और पारिवारिक आयोजनों में साथ नजर आए। तभी से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली एक सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उन्होंने फैशन और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है और वर्तमान में मुंबई में एक प्रमुख सैलून ब्रांड का संचालन करती हैं। गौरी पहले शादीशुदा रह चुकी हैं और उनका एक बच्चा भी है।
25 साल पुरानी दोस्ती बनी जीवनसाथी का रिश्ता
आमिर और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं। शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले दो वर्षों से दोनों मुंबई में साथ रह रहे हैं और अब उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया है।
आमिर की होगी तीसरी शादी
आमिर खान की पहली शादी Reena Dutta से हुई थी, जिनसे उनका साल 2002 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने Kiran Rao से शादी की, लेकिन साल 2021 में दोनों अलग हो गए। अब गौरी स्प्रैट के साथ आमिर तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।