मुंबई - 'कॉकटेल 2' के लोकप्रिय गानों में शामिल दारू देसी/बंधु का नया संस्करण अब कॉकटेल 2 में शामिल किया गया है। 14 साल पहले रिलीज हुई फिल्म के इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और आज भी यह फैंस के बीच लोकप्रिय है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे।वहीं सीक्वल में शाहिद कपूर, कृति सेनन और देखें रश्मिका मंदाना नजर आएंगे।
'बंधू 2.0' को लेकर सोशल मीडिया पर बहस
फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने 'बंधू' गाने का नया संस्करण जारी किया है। हालांकि गाने को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।दिलचस्प बात यह है कि ट्रोलिंग गाने की धुन, संगीत या बोलों को लेकर नहीं हो रही, बल्कि इसके विजुअल प्रेजेंटेशन को लेकर हो रही है।
नकली बीच सेट पर उठे सवाल
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि गाने में इस्तेमाल किया गया बीच सेट कृत्रिम और अवास्तविक लग रहा है। वीडियो में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना बैकग्राउंड डांसर्स के साथ डांस करती दिखाई देती हैं, जबकि बाद में शाहिद कपूर भी उन्हें जॉइन करते हैं। कई दर्शकों का मानना है कि गाने की शूटिंग और लोकेशन का चयन मूल गाने की फीलिंग और नैचुरल वाइब को दोहराने में सफल नहीं रहा।
शाहिद ने पहले ही जताई थी आशंका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर ने पहले ही कहा था कि यदि 'बंधू' जैसे लोकप्रिय गाने को दोबारा बनाया गया तो तुलना और ट्रोलिंग की संभावना रहेगी। अब गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर वही देखने को मिल रहा है। फिलहाल 'कॉकटेल 2' के गाने चर्चा में हैं और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुरानी यादों से जुड़े इस गाने की चर्चा फिल्म के लिए फायदे का सौदा साबित होती है या ट्रोलिंग का असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिलता है।