मुंबई - बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने संयुक्त बयान जारी कर पुष्टि की है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है।
तलाक की खबरें तेजी से वायरल
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में तनाव और तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। अब कपल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन खबरों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। अपने जॉइंट स्टेटमेंट में दोनों ने लिखा, हम दुख के साथ देख रहे हैं कि मीडिया के कुछ हिस्से हमारी निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल दे रहे हैं। हमने आपसी समझ के साथ अलग होने का फैसला किया है और इस समय को शांति और सम्मान के साथ निजी तौर पर संभालना चाहते हैं।
मौनी-सूरज की शादी साल 2022 में हुई थी
चर्चित अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी को चार साल पूरे हुए थे। दोनों की शादी साल 2022 में गोवा में बेहद निजी समारोह में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। मौनी रॉय टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। वहीं सूरज नांबियार दुबई स्थित बिजनेसमैन हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे।
खबर सामने आने के बाद फैंस हैरान
हालांकि, अब अलग होने की खबर सामने आने के बाद फैंस हैरान हैं। सोशल मीडिया पर लोग दोनों के फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने लंबे समय से चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है।