नई दिल्ली - बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने Gen Z को लेकर अपने पुराने बयान से अलग रुख अपनाया है। आपको बता दें कि,कुछ समय पहले युवा पीढ़ी को लेकर दिए गए ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान के कारण चर्चा में आईं मंडी से सांसद कंगना ने अब इसी पीढ़ी को भारत की ताकत और धरोहर बताया है।
‘गटर जनरेशन’ बयान पर हुआ था विवाद
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पहले Gen Z को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। उनके बयान को युवाओं के प्रति नकारात्मक नजरिए के तौर पर देखा गया और इसको लेकर काफी बहस भी हुई। हालांकि बाद में भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेत्री कंगना रनौत ने अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए Gen Z के दूसरे पक्ष को भी सामने रखा।
युवाओं की तस्वीरें शेयर कर दी थी सफाई
विवाद के बाद कंगना रनौत ने कुछ युवा लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उन्होंने यह बताने की कोशिश की थी कि Gen Z केवल एक तरह के युवाओं का समूह नहीं है। इस पीढ़ी में ऐसे युवा भी हैं जो अपने काम और उपलब्धियों से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। अब अपने ताजा रुख में कंगना ने Gen Z को देश के लिए महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए ‘देश की धरोहर और ताकत’ करार दिया है।
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भी की थी टिप्पणी
कंगना ने जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए वहां मौजूद लोगों पर भी निशाना साधा था। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल लोगों की आलोचना करते हुए तीखी टिप्पणी की थी। उनके बयानों के कारण सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस के साथ-साथ युवाओं और प्रदर्शन की राजनीति को लेकर भी चर्चा तेज हुई थी।
बदला हुआ नजरिया चर्चा में
कंगना के पुराने और नए बयानों की तुलना अब सोशल मीडिया पर की जा रही है। पहले Gen Z को लेकर तीखी टिप्पणी और अब इसी पीढ़ी को देश की ताकत बताने के उनके रुख को लोग उनके यू-टर्न के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि कंगना पहले भी यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि उनकी आपत्ति पूरी युवा पीढ़ी से नहीं, बल्कि कुछ खास तरह के व्यवहार और प्रवृत्तियों से रही है। उनका नया बयान Gen Z के सकारात्मक योगदान को स्वीकार करने वाला नजर आ रहा है।