मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ का बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर आगाज हुआ है। जोरदार प्रमोशन और स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही।
पहले दिन बेहद कम कमाई
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी मात्र 9 प्रतिशत रही, जिससे यह साफ है कि दर्शकों ने फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं दिया।
जबरदस्त प्रमोशन भी नहीं आया काम
फिल्म का प्रमोशन कपूर परिवार ने बड़े स्तर पर किया था। प्रीमियर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। इसके बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिल पाई।
स्टार कास्ट और डेब्यू
इस फिल्म के जरिए रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक्टिंग डेब्यू किया है। इससे पहले वह ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
बड़ा बजट, बड़ी चुनौती
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में शुरुआती कमजोर ओपनिंग फिल्म के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर रही है।