मुंबई - टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। करिश्मा और उनके पति वरुण बांगरा ने अप्रैल में अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। अब हाल ही में कपल ने अपने घर पर पारंपरिक गोद भराई समारोह का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
तुलु परंपरा के अनुसार हुई गोद भराई
करिश्मा तन्ना की गोद भराई की रस्म तुलु रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई। इस खास मौके पर अभिनेत्री पारंपरिक अंदाज में बेहद खूबसूरत नजर आईं। समारोह में परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए और होने वाले माता-पिता को ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। करिश्मा के पति वरुण बंगेरा ने इस समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए, जिनमें दोनों परिवार के साथ खुशी के पल बिताते नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
गोद भराई समारोह की तस्वीरों में करिश्मा और वरुण की खुशी साफ दिखाई दे रही है। फैंस और सेलेब्स भी सोशल मीडियी पर कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं।करिश्मा तन्ना लंबे समय से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा रही हैं। अब उनके जीवन के इस नए चरण को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।