मुंबई - एक्ट्रेस और आरजे RJ महवश इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'सतरंगी: बदले का खेल' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते और सोशल मीडिया पर फॉलो-अनफॉलो की खबरों पर खुलकर बात की है। महवश ने एक इंटरव्यू में कहा कि लोग छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर देते हैं। उन्होंने कहा,दो दोस्तों के बीच बहस हो जाए और वे एक-दूसरे को फॉलो या अनफॉलो कर दें, इसमें कोई बड़ी बात नहीं होती।
‘मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी’
महवश ने साफ किया कि उनके और चहल के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ नहीं था। उन्होंने कहा, मैं उनकी बहुत अच्छी दोस्त रही हूं। उस समय उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी और मैं उनके साथ एक सहारे की तरह खड़ी रही। उन्होंने आगे कहा कि आगे भी दोनों पहले की तरह मिलते रहेंगे और उनके मन में किसी तरह की नाराजगी नहीं है। महवश के मुताबिक, “मैं हमेशा उनके लिए शुभकामनाएं दूंगी।”
नए प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा
महवश की नई वेब सीरीज ‘सतरंगी: बदले का खेल’ 22 मई 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में -अंशुमान पुष्कर और कुमुद मिश्रा भी नजर आएंगे।इसके अलावा महवश निर्देशक रेमो डिसूज़ा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म टेढ़ी हैं, पर मेरी हैं। की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।