मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म राजा शिवाजी रिलीज के दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने शनिवार को भी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है और सुबह 12 बजे तक ही कुल कमाई 12 करोड़ के पार पहुंच गई है।
पहले दिन से ही दिखा दमदार रिस्पॉन्स
राजा शिवाजी ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की थी। मराठी वर्जन में 68% ऑक्यूपेंसी के साथ 8 करोड़ का कलेक्शन हुआ, जबकि हिंदी वर्जन ने 3.35 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।
दूसरे दिन भी बरकरार रफ्तार
दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को भी फिल्म की कमाई की रफ्तार जारी है। सुबह 12 बजे तक ही फिल्म करीब 0.86 करोड़ रुपये कमा चुकी है। मॉर्निंग शोज में लगभग 15.9% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो वीकेंड में आगे और बढ़ने की उम्मीद है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी धमाका
फिल्म ने भारत में जहां 11.35 करोड़ से ओपनिंग की, वहीं ओवरसीज मार्केट में करीब 18 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 29.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
स्टारकास्ट और कहानी बनी ताकत
इस फिल्म को रितेश देशमुख ने लिखा और डायरेक्ट किया है, वहीं उन्होंने ही छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं।