तमिलनाडु - तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी ने जीत का झंडा लहराया है। उनकी पार्टी को कुल 234 सीटों में से 108 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनीं है। विजय की इस महाजीत पर अब फिल्म हस्तियों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी। इस क्रम में रश्मिका मंदाना, नानी और विजय देवरकोंडा ने विजय को जीत की बधाई दी है।
मंदाना ने विजय को दी जीत की बधाई
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने थलापति विजय को दी जीत की बधाई दी है। मंदाना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि, आपके लिए बहुत खुश हूं और इस नए युग में आपको देखने के लिए उत्साहित हूं! आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर!
नानी ने विजय को जीत पर बधाई दी
एक्टर नानी ने थलापति विजय को जीत पर बधाई दी है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बधाई हो विजय सर। पहले शक किया गया और फिर ताज पहनाया गया। यह हमारे घर में हुआ था और अब हमारे पड़ोसी घर में हो रहा है। किसी कमजोर का जीतना हमेशा एब्सल्यूट सिनेमा होता है, उम्मीद है कि तमिलनाडु की जनता के लिए आगे भी बेहतरीन चीजें होंगी, जिन्होंने अपना फैसला साफ कर दिया है।'
देवरकोंडा ने विजय को सोशल मीडिया पर बधाई दी है
विजय देवरकोंडा ने विजय को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'और नए, विजय गारू, तमिलनाडु के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई और सम्मान, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में मतदान किया और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई। तमिलनाडु के सभी लोगों और नए मुख्यमंत्री को मेरी शुभकामनाएं और सामूहिक विकास की कामना। तमिलनाडु की राजनीति के इस नए चरण और स्वरूप को देखने के लिए मैं बहुत अधिक उत्साहित हूं।