मुंबई - बीवी नंबर 1 को रिलीज हुए पूरे 27 साल हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। साल 1999 में रिलीज हुई इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और उस दौर की सबसे पसंदीदा फिल्मों में शामिल हो गई थी। फिल्म में सलमान खान , करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आए थे, जिनकी दमदार एक्टिंग और शानदार कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया और भावुक भी किया।
जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया
फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने किया था, जो अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म को वाशु भगनानी ने प्रोड्यूस किया था। हाल ही में फिल्म के 27 साल पूरे होने के मौके पर जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया। उनके पोस्ट के बाद फैंस भी पुराने दिनों को याद करते नजर आए।
सुष्मिता के ग्लैमरसअंदाज ने खूब सुर्खियां बटोरी
फिल्म की कहानी, गाने और डायलॉग आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। “चुनरी चुनरी”, “इश्क सोना है” और “जंगल है आधी रात है” जैसे गाने आज भी पार्टी और सोशल मीडिया रील्स में सुनने को मिल जाते हैं। सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था, जबकि सुष्मिता सेन के ग्लैमरस अंदाज ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
आपने कितनी बार देखी फिल्म बीवी नंबर 1
‘बीवी नंबर 1’ सिर्फ एक कॉमेडी फिल्म नहीं थी, बल्कि रिश्तों, प्यार और परिवार की कहानी भी थी, जिसने हर उम्र के दर्शकों को एंटरटेन किया। यही वजह है कि 27 साल बाद भी यह फिल्म लोगों की ऑल टाइम फेवरेट बनी हुई है। अब सवाल आपसे — आपने ये सुपरहिट फिल्म कितनी बार देखी है? कमेंट कर जरूर बताएं!