टीवी के लोकप्रिय शो 'महाभारत' में कुंती का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री Shafaq Naaz ने आखिरकार अपनी निजी जिंदगी का सबसे बड़ा राज फैंस के साथ साझा कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति जीशान के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 को ही गुपचुप शादी कर ली थी। हालांकि, शादी के बाद शफक ने अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा। अब करीब डेढ़ साल बाद उन्होंने पहली बार अपने पति को दुनिया से रूबरू कराया है। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट से किया बड़ा खुलासा
शफक नाज ने पति जीशान के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने पसंदीदा इंसान से शादी की है और पिछले डेढ़ साल से वह जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को जी रही हैं। उनके इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
पहले भी उठी थीं शादी की चर्चाएं
पिछले साल अक्टूबर में शफक ने जीशान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद उनके शादीशुदा होने की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, उस समय अभिनेत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब उन्होंने खुद इस रिश्ते को सार्वजनिक कर सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
'महाभारत' से मिली थी घर-घर पहचान
Mahabharat में कुंती की भूमिका निभाने के बाद शफक नाज को काफी लोकप्रियता मिली। इसके अलावा वह 'सपना बाबुल का... बिदाई', 'संस्कार लक्ष्मी', 'शुभ विवाह', 'चिड़िया घर', 'महाकाल: अंत ही आरंभ है' और 'लाल इश्क' जैसे कई चर्चित टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने फिल्म Guest iin London में भी अभिनय किया है।