तिरुचेंदूर/मदुरै - Vijay तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर अपनी जीत की कामना की। उनके मंदिर पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी।
आधी रात एयरपोर्ट पर दिखी दीवानगी
चेन्नई से मदुरै पहुंचे विजय को देखने के लिए देर रात ही एयरपोर्ट पर फैंस जमा हो गए। जैसे ही वह बाहर आए, लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विजय ने भी कार की छत से बाहर निकलकर हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया, जिससे माहौल और उत्साहित हो गया।
मंदिर में विशेष दर्शन और पूजा
मदुरै से सड़क मार्ग के जरिए Tiruchendur Murugan Temple पहुंचे विजय ने सुबह-सुबह विशेष ‘विश्वरूप दर्शन’ में भाग लिया। मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया और उन्हें पवित्र ‘वेल’ भेंट किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे।
पुलिस को संभालनी पड़ी भीड़
फैंस की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से लोगों को नियंत्रित किया गया, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। इसके बावजूद फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरे इलाके में विजय की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
‘जन नायकन’ की रिलीज पर नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय की फिल्म Jana Nayagan अभी रिलीज का इंतजार कर रही है। खबर है कि सेंसर विवाद के कारण रुकी इस फिल्म को अब चुनाव नतीजों के बाद 8 मई को रिलीज किया जा सकता है। फिल्म में विजय के साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।