नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की पूजा के साथ-साथ कई लोग पूरे 9 दिन व्रत रखते हैं। इस दौरान हल्का, सात्विक और जल्दी पचने वाला खाना खाया जाता है। ऐसे में साबूदाना एक बेहतरीन विकल्प है, जो शरीर को ऊर्जा देता है और पेट पर भारी भी नहीं पड़ता है। अगर आप भी व्रत में कुछ स्वादिष्ट और आसान बनाना चाहते हैं, तो साबूदाने से ये 4 रेसिपी कर सकते हैं।
1. साबूदाना उपमा
साबूदाने से बना टेस्टी उपमा व्रत के लिए हल्का और स्वादिष्ट विकल्प है।
कैसे बनाएं:
साबूदाना 2-3 घंटे या रातभर भिगो दें।
पानी छानकर अलग रख लें।
कढ़ाही में घी गरम करें।
मूंगफली डालकर हल्की भून लें।
कटे आलू और हरी मिर्च डालकर पकाएं।
अब साबूदाना डालें और 5-7 मिनट चलाते हुए पकाएं।
स्वादिष्ट उपमा तैयार है।
2. साबूदाना खिचड़ी
साबूदाने से बनी खिचड़ी व्रत में सबसे लोकप्रिय डिश मानी जाती है।
कैसे बनाएं:
भीगे हुए साबूदाने को छान लें।
कढ़ाही में घी डालकर मूंगफली भूनें।
आलू और हरी मिर्च डालकर पकाएं।
साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स करें।
हल्का सेंक लें।
दही के साथ परोसें, स्वाद और बढ़ जाएगा।
3. साबूदाना खीर
मीठा खाने का मन हो तो साबूदाना खीर बेस्ट है।
कैसे बनाएं:
साबूदाना थोड़ी देर भिगो लें।
दूध को उबालें और उसमें साबूदाना डालें।
धीमी आंच पर पकाएं।
चीनी डालकर मिलाएं।
इलायची पाउडर डालें।
ऊपर से काजू, बादाम और किशमिश डालकर सर्व करें।
4. साबूदाना लड्डू
साबूदाना लड्डू एनर्जी से भरपूर मीठा स्नैक है।
कैसे बनाएं:
साबूदाना हल्का भून लें।
इसमें घी और गुड़ या चीनी मिलाएं।
अच्छे से मिक्स करें।
छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
भूख लगने पर तुरंत खाएं।
क्यों खास है साबूदाना?
जल्दी पचता है।
शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
व्रत में पेट हल्का रखता है।
नवरात्रि व्रत के दौरान अगर आप कुछ आसान, स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो साबूदाना आपकी किचन का हीरो बन सकता है। ये चारों रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान हैं, बल्कि पूरे दिन आपको ऊर्जा भी देती हैं।
Comments (0)