उत्तर भारत से लेकर बंगाल तक सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर के वक्त घरों की छतों पर रखी प्लास्टिक की टंकियां 'गीजर' बन जाती हैं। नल खोलो तो ऐसा खौलता पानी निकलता है कि हाथ धोना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस गर्मी और गर्म पानी से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है।
पेश हैं वो 4 आसान उपाय जिनसे आपकी टंकी का पानी रहेगा बिल्कुल ठंडा:
1. सफेद रंग का कमाल: चून और फेविकोल का फॉर्मूला
विज्ञान कहता है कि गहरे रंग (काला या नीला) गर्मी को सोखते हैं, जबकि सफेद रंग उसे रिफ्लेक्ट करता है।
-
क्या करें: टंकी को सफेद पेंट कर दें।
-
सस्ता उपाय: चूने (Lime) में थोड़ा फेविकोल मिलाकर टंकी के बाहरी हिस्से पर मोटी परत चढ़ा दें। यह धूप को अंदर जाने से रोकेगा और पानी को ठंडा रखेगा।
2. ग्रीन नेट या बांस की छांव
टंकी को सीधा धूप के संपर्क में न आने दें।
-
क्या करें: टंकी के ऊपर बांस की चटाई या नर्सरी में इस्तेमाल होने वाले 'ग्रीन नेट' से एक शेड (छतरी) बना दें। इससे सीधी धूप टंकी पर नहीं पड़ेगी और तापमान नियंत्रण में रहेगा।
3. थर्मोकोल की इंसुलेशन 'जैकेट'
बाजार में महंगी इंसुलेशन जैकेट मिलती हैं, लेकिन आप घर पर भी यह बना सकते हैं।
-
क्या करें: टंकी के चारों तरफ थर्मोकोल शीट लगाकर उसे अच्छे से बांध दें। यह थर्मस फ्लास्क की तरह काम करेगा, जिससे बाहर की गर्मी अंदर नहीं पहुंच पाएगी।
4. पाइपों का रखें खास ख्याल
अक्सर टंकी ठंडी होने के बावजूद पाइप में पानी गर्म हो जाता है क्योंकि प्लास्टिक के पाइप धूप में तपते हैं।
-
क्या करें: पाइपों के ऊपर जूट की रस्सी (पाटेर दड़ि) लपेट दें या इंसुलेशन टेप का इस्तेमाल करें। इससे नल खोलते ही आपको तुरंत ठंडा और आरामदायक पानी मिलेगा।