भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भगवान महाकाल और महाकाल लोक से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। कमलनाथ ने राम मंदिर में चंदे से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए महाकाल लोक निर्माण और वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया।
कमलनाथ ने एक्स पर क्या लिखा?
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जहां भाजपा वहां घोटाला।' राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद भाजपा ने भगवान महाकाल के साथ घोटाला कर दिया है।महाकाल लोक निर्माण के समय हुए घोटाले के बाद अब वहां हो रहे आयोजनों में भी भ्रष्टाचार किया गया है।फर्जी बिल लगाकर सरकारी धन भाजपा की ज़ेब में जा रहा है।धर्म के नाम पर अधर्म कर रही भाजपा को उसके कर्मों की सजा शीघ्र मिलेगी।
महाकाल लोक निर्माण और आयोजनों में भ्रष्टाचार का आरोप
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि महाकाल लोक निर्माण के समय हुए कथित घोटाले के बाद अब वहां आयोजित कार्यक्रमों में भी अनियमितताएं की जा रही हैं। उन्होंने फर्जी बिलों के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग का दावा किया।
धर्म के नाम पर अधर्म करने का लगाया आरोप
कमलनाथ ने अपनी पोस्ट में भाजपा पर धर्म के नाम पर अधर्म करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा कि पार्टी को उसके कर्मों की सजा जल्द मिलेगी।