भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम शुक्रवार, 12 जून को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया है और निर्धारित समय पर इसे ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।
ऑनलाइन देख सकेंगे रिजल्ट
द्वितीय परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थी अपना परिणाम मध्यप्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी अंकसूची ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकेंगे।
इन छात्रों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा
यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे या अपने प्राप्त अंकों में सुधार करना चाहते थे। बोर्ड की इस व्यवस्था से छात्रों को एक ही शैक्षणिक सत्र में अपना परिणाम बेहतर करने का अवसर मिला है।
बोर्ड ने दी महत्वपूर्ण सलाह
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परिणाम घोषित होने के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देखें।कल शाम 4 बजे रिजल्ट जारी होने के साथ ही हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा और वे अपने परीक्षा परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।