भोपाल। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सहायक संचालकों, उप संचालक और प्राचार्यों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 19 सहायक संचालकों, एक उप संचालक और चार प्राचार्यों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में सतना स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्राचार्य सच्चिदानंद पांडेय को कटनी का नया जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नियुक्त किया गया है।
सच्चिदानंद पांडेय को मिली कटनी DEO की जिम्मेदारी
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, सतना के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में प्राचार्य के पद पर पदस्थ सच्चिदानंद पांडेय को कटनी जिले का जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
19 सहायक संचालकों के हुए तबादले
विभागीय आदेश के तहत कई जिलों में पदस्थ सहायक संचालकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें आकाश सिंह यादव को भिंड से शिवपुरी, ऐश्वर्या मूदड़ा को विदिशा से अशोकनगर, आकांक्षा रावत को छतरपुर से पन्ना तथा अमित जैन को पन्ना से टीकमगढ़ भेजा गया है।
इसी तरह धनश्री जैन को कटनी से छतरपुर, गौतम बर्वे को जबलपुर से डिंडौरी, पुष्पेंद्र सस्तिया को शाजापुर से धार और सिद्धांत बागड़े को नरसिंहपुर से सतना स्थानांतरित किया गया है।
अतुल चौधरी को बैतूल से शहडोल, शीलू शर्मा को भोपाल से राजगढ़, सिमरन सूर्यवंशी को धार से रतलाम, बलवंत पटेल को हरदा से खंडवा तथा दीपशिखा अचले को इंदौर से अलीराजपुर भेजा गया है।
इसके अलावा तेज सिंह राठौर को उज्जैन से खरगोन, दीपा कीर को सीहोर से शाजापुर, प्रवीण कुमार तिवारी को डिंडौरी से नरसिंहपुर, सावन पाटीदार को देवास से सीहोर और अभिनव आर्य को भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भोपाल स्थानांतरित किया गया है।
चार प्राचार्यों के भी जारी हुए तबादला आदेश
विभाग ने चार प्राचार्यों के स्थानांतरण आदेश भी जारी किए हैं। प्रेम लाल मिश्रा को रीवा के उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रीवा, एस.एस. राठौर को गुना के उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गुना भेजा गया है।
वहीं उदित नारायण को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दतिया से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दतिया तथा संजय तोमर को सीहोर से देवास के उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग में हुए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।