मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी है, जबकि कई जिले अब भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भोपाल के कोलार क्षेत्र और रायसेन के कुछ इलाकों में रविवार को बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 21 जून तक प्रदेश में सामान्य से 48 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इनमें पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 69 फीसदी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 29 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई है।
मप्र के 34 जिलों में IMD का अलर्ट
अगले कुछ घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर और सागर संभाग के कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी और उमरिया जिलों में लू का असर बना रह सकता है।
21 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 22 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है।मंडला और बालाघाट जिले में कुछ स्थानों पर लू चलने के आसार हैं।
22 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे से 23 जून 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, विदिशा, अशोकनगर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, कटनी, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी और उमरिया जिलों में लू का प्रभाव बना रहने की संभावना है।