मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के 45 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और नर्मदापुरम समेत कई शहरों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं सीधी जिले में गर्म हवाओं और लू का असर बना रहने की संभावना जताई गई है।
खंडवा, छिंदवाड़ा और बैतूल में तापमान में बड़ी गिरावट
मानसून के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। खंडवा, छिंदवाड़ा और बैतूल में अधिकतम तापमान 3.8 से 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान में भी कमी रिकॉर्ड की गई है। दतिया में सबसे अधिक 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है।
एमपी के सबसे गर्म शहर
शहर (जिला) अधिकतम तापमान
नौगांव, रीवा 41.5°C
दतिया, खजुराहो 41.2°C
ग्वालियर, गुना 39.9°C
सीधी 39.6°C
टीकमगढ़ 39.5°C
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर (जिला) अधिकतम तापमान
भोपाल 34.6°C
ग्वालियर 39.9°C
नर्मदापुरम 37.2°C
इंदौर 33.9°C
उज्जैन 35.4°C
जबलपुर 38.0°C
रीवा 41.5°C
सागर 36.4°C
अगले तीन दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना
प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों इंदौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, खंडवा और बुरहानपुर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। अगले दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेजी से आगे बढ़ सकता है। जून माह समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष हैं और मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष जून में औसत से कम बारिश दर्ज हो सकती है।